गुवा क्षेत्र में 12 गांव के मुंडा-मानकी के नेतृत्व में 500 ग्रामीणों की बहाली को लेकर चल रहा भूख हड़ताल 72 घंटे बीत जाने के बाद भी जारी है, लेकिन अब तक न तो प्रशासन और न ही सेल प्रबंधन का कोई अधिकारी आंदोलनरत ग्रामीणों की सुध लेने पहुंचा है। ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 19 अप्रैल को आंदोलन स्थल पर एक अहम बैठक की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी।