जमुई: बलियो गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, दी गई कई अहम जानकारी
Jamui, Jamui | Nov 17, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में रविवार को दिन के 11:00 बजे झाझा प्रखंड के बलियो गांव में सूचना का अधिकार व नागरिकों का मौलिक कर्तव्य को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर का आयोजन पैनल अधिवक्ता अशोक प्रसाद केसरी एवं पाराविधिक सेवक सुजीत कुमार दास के द्वारा किया गया।