जमुई: जमुई जेल में बंद एक कैदी की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 17, 2024 जमुई जेल में बंद एक कैदी को पैरालाईसिस मारने पर उसे रविवार की दोपहर 12 बजे के करीब इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान योगराज यादव के रूप में की गई है। जमुई जेल से इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जेल कर्मी ने बताया कि पैरालाईसिस के कारण उसका दोनों पैर काम नहीं कर रहा है।