जमुई: कवैया मुसहरी में प्रभारी सीएस ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया, 3,41,791 बच्चों को खुराक पिलाने का रखा गया लक्ष्य
Jamui, Jamui | Nov 17, 2024 कवैया मुसहरी में रविवार को दिन के 11:00 बजे 5 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत सदर अस्पताल उपाधीक्षक सह प्रभारी सिविल सर्जन डा. सैयद नौशाद अहमद के द्वारा फीता काटकर व बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की गई। यह अभियान 21 नवंबर तक जिले भर में चलेगी। 3 लाख 41 हजार 791 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।