जमुई: युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को फोन पर जान से मारने की मिली धमकी, साइबर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की
Jamui, Jamui | Nov 17, 2024 युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लठाने गांव निवासी शंकर तांती के पुत्र परशुराम तांती को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर जान मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में परशुराम तांती ने साइबर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। इसकी जानकारी परशुराम तांती ने रविवार को दिन के 11:30 बजे दी है।