जमुई: बखारी गांव में आपसी रंजिश के चलते एक युवक को रिश्तेदार ने पीटा, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 17, 2024 बखारी गांव में आपसी रंजिश को लेकर एक युवक को रिश्तेदार ने रविवार की दोपहर 2 बजे के करीब मारपीटकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान मांगोबंदर निवासी महादेव ठाकुर का 30 वर्षीय पुत्र रविंद्र ठाकुर के रूप में की गई है। घायल के परिजन ने बताया कि रविंदर रविवार को अपनी बहन के घर बरहट प्रखंड के बखारी गांव गया था।