कायमगंज: मेल में जाने से रोका तो 11 साल के छात्र ने लगाया फंदा, उसकी हालत गंभीर, पिता ने भीड़ होने पर मना किया था
फर्रुखाबाद में एक पिता ने अपने 11 साल के बेटे को मंगलवार को दशहरा मेला जाने से रोक दिया। इससे नाराज होकर बच्चे ने फंदा लगा लिया। उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार की रात साढ़े दस बजे करीब भर्ती कराया गया है।जहां उसका इलाज चल रहा है। कायमगंज कस्बे के नोनियमगंज निवासी अर्जुन मेहनत मजदूरी करते हैं।उनका 11 वर्षीय बेटा कक्षा 4 का छात्र है।