पिंड्रा: पुलिस भर्ती परीक्षा में आधार बायोमेट्रिक मैच न होने पर हुआ शक, राजातालाब पुलिस ने दो मुन्नाभाई को किया गिरफ़्तार
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में राजातालाब पुलिस ने दो मुन्नाभाई को गिरफ्तार किया है। शनिवार को सुबह की पाली में राजातालाब थाना क्षेत्र के सरदार पटेल इंटर कालेज में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे बिहार के नालन्दा के रहने वाले साल्वर राजाराम को पुलिस ने गिरफ्तार किया।