पिंड्रा: पुलिस भर्ती परीक्षा की ड्यूटी में लगे फुलवरिया प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक की देव पब्लिक स्कूल में हार्ट अटैक से मौत
वाराणसी में आज पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान ड्यूटी में लगाए गए प्रधानाध्यापक के हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है प्रथम पाली की परीक्षा के बाद दूसरी पाली की परीक्षा की तैयारी की जा रही थी। इस दौरान प्रधानाध्यापक के सीने में अचानक दर्द उठा इसके बाद प्रधानाध्यापक ने इस बात की सूचना अपने सहयोग की दी ।