पिंड्रा: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान धक्का-मुक्की में घायल हुए रामनगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतनाम सिंह
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गोलगड्डा से शुरू होने पर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए। इस दौरान अपने नेता राहुल गांधी को देखने की एक ललक में कुछ जगहों पर धक्कामुक्की हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान दस हजार की संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठे हुए थे।