पिंड्रा: काशी द्वार योजना के विरोध में किसान, पिंडरा एसडीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा
वाराणसी के पिंडरा स्थित काशी द्वारा योजना के विरोध में पिंडरा तहसील पर 10 गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा को राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंपा। काशी द्वार योजना से पिंडरा, पिंडरई, कैथौलि, रघुनाथपुर, जदरपुर बसनी, बहुतरा, बेलवा आदि गांवों के किसान प्रभावित हैं।