पिंड्रा: विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुई घटना
रोहनिया थाना क्षेत्र के मड़ाव गांव के रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक महेश पटेल उर्फ जयप्रकाश (26 वर्ष) तथा शिवम पटेल (17 वर्ष) चोलापुर थाना क्षेत्र के चमरहां के निवासी थे।