नावकोठी: नावकोठी प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा, शान से दी गई सलामी
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर स्वाधीनता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्रमुख अनीता देवी ने प्रखंड मुख्यालय, मनरेगा कार्यालय में पंकज कुमार, बीआरसी में बीईओ अनिल कुमार चौधरी, नावकोठी मुखिया राष्ट्रपति कुमार,पीएचसी प्रभारी डॉ राजीव रंजन चौधरी, थाना में राजीव कुमार रंजन सहित विभिन्न पंचायत में मुखिया सरपंच आदि ने तिरंगा फहराया।