नावकोठी: रजाकपुर किसान ठाकुरबाड़ी में श्री कृष्णा मेला समिति की बैठक, मेले की तैयारी अंतिम चरण में
नावकोठी प्रखंड के रजाकपुर में श्री कृष्णा मेला समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उप प्रमुख नंदकिशोर पासवान ने किया। उन्होंने मेला कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जन्मोत्सव के दिन मेला का उद्घाटन किया जाएगा। जागरण कार्यक्रम एवं कव्वाली कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रतिमा और मंडप को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है।