नावकोठी: छतौना में किसानों को मोटे अनाज के किट्स वितरित किए गए, बीएओ सहित कई अधिकारी उपस्थित थे
छतौना कलस्टर में मोटे अनाज किट वितरण का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव ने किया। उन्होंने कहा स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से मोटे अनाज का सेवन हितकर है। उन्होंने ज्वार बाजरा सामा कोदो मरूआ जैसे मोटे अनाज की खेती करने और इसे बढ़ावा देने की अपील की। उपस्थित किसानों को ज्वार बाजरा सामा का किट वितरण किया गया।