नावकोठी: नावकोठी में राजस्व महाअभियान की सफलता के लिए कर्मियों की बैठक, 16 अगस्त से पंचायत में लगेंगे कैंप
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय स्थित विमर्श कक्ष में गुरुवार को राजस्व महाभियान की सफलता के लिए कर्मियों पदाधिकारी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अंचल अधिकारी सूरज कुमार ने किया। उन्होंने कहा 16 अगस्त से 20 सितंबर तक अंचल क्षेत्र के सभी राजस्व ग्राम में कैंप लगाकर भूमि संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।