नावकोठी: नावकोठी में मुखिया संघ के महासचिव राष्ट्रपति कुमार ने नवपदस्थापित थानाध्यक्ष को बुके व चादर देकर किया सम्मानित
मुखिया संघ के जिला महासचिव राष्ट्रपति कुमार ने गुरुवार को नावकोठी थाना के नवपदस्थापित थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें बुके और चादर देकर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा थाना अध्यक्ष के तैनाती से क्षेत्र में अमन चैन और विधि व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इस अवसर पर उप मुखिया विजय कुमार मो सलमान महेश महतो शत्रुघन कुमार आदि मौजूद थे।