बेलहर: हरदिया गांव में ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप, थाने में केस दर्ज
Belhar, Banka | Oct 5, 2026 थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता उषा देवी की हत्या कर लाश गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में विवाहिता के पिता फुल्लीडूमर थाना अंतर्गत डलवा मोड़ गांव के निवासी नरेश यादव ने सोमवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर ससुराल पक्ष के पति प्रदीप यादव के साथ प्रवेश यादव, भोला यादव, अक्लू यादव, सुलेखा देवी, कौशल्या