चौसा: विद्या भारती की दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक बैठक संपन्न, छात्रों के विकास का रोडमैप तैयार
Chausa, Buxar | Apr 26, 2026 विद्या भारती संस्थान के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, सिविल लाइंस, बक्सर में दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक परिषद की बैठक रविवार को 5:00 बजे अपराह्न में संपन्न हुई। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु वर्षभर का रोडमैप तैयार किया गया। बैठक में विभिन्न विषयाचार्यों ने अपनी टोलियों के साथ गहन चिंतन किया।