करगहर: गोरी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 44 पीस अंग्रेजी शराब बरामद की, एक कारोबारी गिरफ्तार
गोरी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर जगमोहन राम उर्फ बेंगा पिता शोभाराम के पास से 8 पीएम अंग्रेजी शराब 44 पीस 7.92 लीटर बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त जगमोहन को कांड दर्ज करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी करगहर थाने की पुलिस कर्मियों ने सोमवार को करीब 5:00 बजे मीडिया को दी.