दिनारा में मोहर्रम जुलूस में शामिल होकर दिया भाईचारे और सौहार्द का संदेश
रोहतास जिले दिनारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दिनारा नगर पंचायत के मुख्य बाजार में आयोजित मोहर्रम कार्यक्रम सह ताजिया जुलूस में जनप्रतिनिधि ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ शामिल होकर आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ताजिया जुलूस में शामिल लोगों से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि मोहर्रम हमें त्याग, अनुशासन और मानवता का संदेश देता है। सभी धर्मों के लोगों को मिल-जुलकर प्रेम, शांति और सद्भाव के साथ पर्व-त्योहार मनाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सामाजिक एकता बनाए रखने और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने की अपील की। साथ ही ईश्वर से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और समाज में भाईचारा बनाए रखने की प्रार्थना की।