भगवानपुरा में लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा सतर्कता जागरूकता के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन।भगवानपुरा में बुधवार शाम 4बजे मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा सतर्कता जागरूकता के तहत ग्राम पंचायत के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बैंक के महाप्रबंधक अनूप सक्सेना शामिल हुए।