गुना नगर: लक्ष्मीगंज से कोतवाली पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा खिला रहे 3 लोगो को पकड़ा, 33500 नगदी और ₹6.38 लाख का मिला लेखा जोखा
गुना में कोतवाली पुलिस ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड वूमेन क्रिकेट मैच पर सट्टा खिला रहे 3 लोगों को लक्ष्मीगंज से कार सहित पकड़ा है। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने 1 जुलाई को बताया, डायरी, 3 मोबाइल 33500 नगदी ₹6.38 लाख का लेखा जोखा मिला है। तीनो ओरछा जिला निवाड़ी के निवासी है। गुना में कार में बैठकर क्रिकेट मैच पर सट्टा खिला रहे थे। मामला दर्ज कर जांच में लिया है।