गुना नगर: अगरा गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में बाइक के गिरने से एक युवक की हुई मौत, दो लोग हुए घायल
गुना के म्याना थाना क्षेत्र में उमरी गुना मार्ग के अगरा गांव पर अनियंत्रित होकर बीती शाम बाइक खाई में गिर गई। घटना में बाइक सवार 3 युवको में जितेंद्र राजपूत की मौत हो गई। वहीं कुलदीप और विवेक राजपूत घायल हुए है। मृतक का 1 जुलाई को जिला अस्पताल में पुलिस ने शव परीक्षण कराया। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। तीनो युवक बहन के घर माधोपुर गांव से आ रहे थे।