गुना नगर: नर्सिंग घोटाले के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना
गुना। मध्य प्रदेश में नर्सिंग घोटाले के विरोध में कांग्रेस ने गुना कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच संघर्ष हुआ। कांग्रेस ने भाजपा सरकार और मंत्री सारंग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने राज्यपाल से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।