गुना नगर: पीजी कॉलेज में परीक्षा परिणामों में धांधली का आरोप लगाते हुए ABVP ने प्रदर्शन करते हुए बंद किया मुख्य गेट
गुना पीजी कॉलेज में बीएससी और बीए तृतीय वर्ष के घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में धांधली के आरोप लगाए हैं। छात्र संगठन ABVP ने 1 जुलाई को पीजी कॉलेज में प्रदर्शन कर मुख्य गेट बंद कर दिया प्राचार्य बीके तिवारी ने जाकर खोल। कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन कर पून: मूल्यांकन कराकर सही रिजल्ट घोषित करने कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन देकर मांग की है।