गुना नगर: भगत सिंह कॉलोनी के 30 मकानो में 2 महीने से नलों में नहीं आ रहा पानी, परेशान लोग पहुंचे PHE कार्यालय, नहीं मिले अधिकारी
गुना में नगर पालिका क्षेत्र की भगत सिंह कॉलोनी के 30 मकानो में पिछले दो महीना से नलों में पानी न आने से पानी की समस्या से परेशान लोग 1 जुलाई को PHE कार्यालय पहुंचे। लोगों का आरोप है, कोई भी अधिकारी नहीं मिला। डेढ़ से 2 घंटे इंतजार करने के बाद आवेदन दिया। और समस्या बताई। लोगों ने नियमित पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।