जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आज भव्य आयोजन किया गया, उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस ऐतिहासिक अवसर है। यह दिन भगवान बिरसा मुंडा सहित उन सभी जनजातीय नायकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया।
📍 राजीव गांधी ऑडिटोरियम, कोरबा
#JanjatiyaGauravDiwas
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh