बांदा में नाबा*लिग पीड़िता के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
बांदा। जनपद बांदा में एक नाबा*लिग पीड़िता के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नाबा*लिग पीड़िता इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी, जहां प्रसव के दौरान मृ*त नव*जात शिशु का जन्म हुआ। इसके बाद नव*जात के पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।
मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर थाना पैलानी में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी मंजू उर्फ बंटा पुत्र देवीदीन, निवासी पैलानी थाना क्षेत्र, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर प्रतिज्ञा सिंह ने वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी।
#BandaNews #BandaPolice #UPPolice #Pailani #CrimeNews
Banda, Banda | Oct 13, 2026