बांदा में नवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की पैदल गश्त
बांदा। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन जनपद बांदा के शहरी क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट रही। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था, डीजे संचालन तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस ने पैदल गश्त की।
इस दौरान नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी।
#BandaPolice #PalashBansal #Navratri2026 #UPPolice #BandaNews
Banda, Banda | Oct 12, 2026