बांदा: बदौसा के स्कूल में ब*च्ची के साथ कथित गलत कृत्य की सूचना, पुलिस ने शुरू की जांच
बांदा। जनपद के थाना बदौसा क्षेत्र के एक विद्यालय में एक छोटी ब*च्ची के साथ कथित गलत कृत्य की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, ब*च्ची के बयान दर्ज किए गए हैं और उसका समुचित मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
मामले में विद्यालय के समस्त स्टाफ के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि माननीय न्यायालय के समक्ष ब*च्ची के बयान दर्ज कराए जाने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह ने वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
#BandaPolice #BandaNews #Badousa #UPPolice #ChildSafety
Banda, Banda | Oct 12, 2026