जिला पदाधिकारी, बाँका के निर्देशानुसार आज दिनांक *02 सितम्बर 2026* को जिले के सभी *प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) की एक दिवसीय *उन्मुखीकरण कार्यशाला-सह-समीक्षा बैठक* बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय, बाँका के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता *जिला शिक्षा पदाधिकारी, बाँका श्री देवनारायण पंडित* ने की।
बैठक में *जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना संजय कुमार यादव* एवं *जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा मो. फारुख रहमान* द्वारा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनकी अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई।
इस दौरान *मॉडल स्कूल, इंस्पायर अवार्ड, परियोजना आधारित अधिगम(PBL), विद्यालय पर्यावरण क्लब(ECO Club), “एक पेड़ माँ के नाम 3.0”, नशा मुक्ति अभियान, विद्यालय संबंधी आँकड़ों की प्रविष्टि, अपार पहचान-पत्र निर्माण, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला एवं स्मार्ट कक्षा, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन(SHVR) 2026-27, व्यावसायिक शिक्षा, समावेशी शिक्षा एवं खेल शिक्षा* सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त *विद्यालय निरीक्षण, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला एवं स्मार्ट कक्षा के निरीक्षण एवं अनुश्रवण तथा प्रधानमंत्री पोषण योजना* से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी *प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों एवं उपस्थित लेखा सहायकों* को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का *समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन* सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करते हुए नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में *शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास* के लिए प्रखंड एवं विद्यालय स्तर पर प्रभावी अनुश्रवण, बेहतर समन्वय तथा विभागीय निर्देशों का पूर्ण अनुपालन आवश्यक है।
बैठक के दौरान *गुणवत्ता शिक्षा प्रभारी श्री मनोहर प्रसाद सिंह, श्री सैयद जावेद हुसैन, श्री सरफराज आलम, श्रीमती सोनी श्रीवास्तव एवं श्री मुकेश कुमार* सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा अपने-अपने संभाग से संबंधित कार्यों एवं प्रगति की जानकारी दी गई।
बैठक के अंत में सभी संबंधित पदाधिकारियों को *लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने* का निर्देश दिया गया।
2 views | Banka, Bihar | Sep 2, 2026