जिला पदाधिकारी, बांका के निदेश के आलोक में आज जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में जिले के सभी उच्च विद्यालय/इण्टर स्तरीय विद्यालय में
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना अंतर्गत नामित नोडल शिक्षक के साथ योजना के प्रगति एवं अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थी का सूची भेजने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जिसमें सभी को निदेशित किया गया कि तीन दिनों के अंदर पात्र अभ्यर्थी की सूचि डीआरसीसी को भेजना सुनिश्चित करें |
बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड का लाभ लेकर छात्र अपना लक्ष्य एवं भविष्य को बेहतर बना सकते हैं|
प्रबंधक, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र बांका, द्वारा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी ताकि इस योजना का लाभ लेकर छात्र अपने लक्ष्य एवं भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।
बिहार सरकार के द्वारा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ऋण सुलभ कराने के उद्देश्य से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को शुरू किया गया है।
जिला के वैसे विद्यार्थी जो आर्थिक कारण से अपना आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, वे इस योजना के तहत लोन प्राप्त कर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।
इस योजना के तहत विद्यार्थियों 10वीं एवं 12 वीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए बिहार सरकार द्वारा अधिकतम चार लाख की राशि व्याज मुक्त प्रदान करने का सरकार द्वारा प्रावधान है।
जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र से प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक और शिक्षा विभाग से पदाधिकारी गण आज के बैठक में उपस्थित थे|
Banka, Bihar | Sep 2, 2026