संवाद से समाधान का मार्ग प्रशस्त - राज्यमंत्री श्री पटेल
==
राज्यमंत्री लखन पटेल ने सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं,
==
आवेदनो के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
==
प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने आज दमोह के जटाशंकर स्थित कार्यालय में क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने कहा कि संवाद से ही समाधान का मार्ग प्रशस्त होता है तथा क्षेत्रवासियों की प्रत्येक समस्या का समयबद्ध निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Damoh, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026