फुटेरा वार्ड में युवक आत्महत्या मामला: उकसाने का परिजनों ने लगाया आरोप, जांच करने मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस
मृतक की अस्थि यात्रा निकालकर कोतवाली का घेराव करने परिजनों ने दी थी चेतावनी
दमोह। फुटेरा वार्ड क्रमांक 4 स्थित छोटा नरसिंह मंदिर के पास युवक विष्णु साहू द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने इसे आत्महत्या के लिए उकसाने और मानसिक प्रताड़ना का मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों का आरोप है कि मृतक लंबे समय से एक युवती और उसके परिजनों की कथित प्रताड़ना व दबाव में था। घटना से पहले उसके रेस्टोरेंट जाने और मोबाइल कॉल डिटेल्स को लेकर भी कई सवाल उठाए गए हैं।
मामले को लेकर परिजनों ने कोतवाली थाना का घेराव करने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद आनन फानन में आज गुरुवार दोपहर कोतवाली टीआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
Damoh, Damoh | Jun 4, 2026