रामनगर में दहेज उत्पीड़न से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या की गई और घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। एसएसपी मंजूनाथ टीसी के अनुसार, कोहिनूर की शादी करीब पांच महीने पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष बुलेट मोटरसाइकिल और नकदी की मांग कर रहा था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद मृतका के पति, सास, ननद और जेठ को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
#Ramnagar #HaldwaniNews #UttarakhandNews #Uttarakhand #DowryCase #DowryHarassment #DowryDeath #WomenSafety #CrimeNews #RamnagarPolice #NainitalPolice #PoliceInvestigation #SSPManjunathTC #UttarakhandPolice #CrimeUpdate #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #LocalNews #JusticeForWomen #DomesticViolence #IndianLaw #PoliceAction #NewsUpdate #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews