शहर में सड़क चौड़ीकरण की राह में आ रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। तीनपानी से नरीमन चौराहे होते हुए काठगोदाम तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रशासन और यूयूएसडीए की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान करीब 25 से 30 स्ट्रक्चरों से अतिक्रमण हटाए जाने की जानकारी सामने आई है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि नैनीताल-बरेली मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहता है, इसलिए सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। संबंधित लोगों को करीब आठ से नौ महीने पहले नोटिस दिए गए थे और बरसात तथा दशहरे के मद्देनजर अतिरिक्त समय भी दिया गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि शेष क्षेत्र में भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने संबंधित लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की है और ऐसा नहीं होने पर आगे कार्रवाई की चेतावनी दी है। सड़क चौड़ीकरण पूरा होने के बाद इस व्यस्त मार्ग पर यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
#Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #EncroachmentDrive #AntiEncroachment #RoadWidening #HaldwaniTraffic #Threepani #NarimanChauraha #Kathgodam #NainitalBareillyRoad #AdministrationAction #BulldozerAction #CityMagistrate #APVajpayee #UUSDA #TrafficManagement #RoadDevelopment #InfrastructureDevelopment #PublicWorks #CivicIssues #LocalNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #InstagramReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews