घाघरा: महूगांव मोड़ के पास मोटरसाइकिल गिरने से दो लोग घायल, एक को गुमला रेफर किया गया
Ghaghra, Gumla | Nov 21, 2024 घाघरा थाना क्षेत्र के महूगांव मोड़ के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर चूंदरी कठियाटोली निवासी हरि महतो और दिलु महली गंभीर रूप से घायल हो गया घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने हरी महतो को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।