जन विश्वास अभियान से बदलेगी व्यवस्था, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने कार्यकर्ताओं को दिया जनसेवा का मंत्र
टीकमगढ़। प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने भाजपा कोर कमेटी बैठक में कहा कि 7 अगस्त से शुरू हो रहे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के माध्यम से जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजनाओं को घर-घर पहुंचाने और हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया