शिवहर: शिवहर समहारणालय स्थित संवाद कक्ष में मस्तिष्क ज्वर को लेकर की गई बैठक।
शिवहर समहारणालय स्थित संवाद कक्ष में मस्तिष्क ज्वर से बचाव को लेकर जिला पदाधिकारी पंकज कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में जिला वाहक जनित रोग पदाधिकारी डॉक्टर सुरेश राम के द्वारा इस बीमारी के विषय में विस्तार से पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई।