महाराष्ट्र के एक रेलवे स्टेशन से हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक ऑटो रिक्शा को ट्रेन के लगेज कोच के अंदर लोड करते नजर आ रहे हैं। आमतौर पर यहां सामान और पार्सल भेजे जाते हैं, लेकिन पूरा ऑटो ट्रेन में जाता देख लोग हैरान रह गए। आखिर ऑटो को ट्रेन से कहां और क्यों ले जाया जा रहा था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।