दिल्ली एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सोना तस्करी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रियाद से दिल्ली पहुंचे एक यात्री ने बर्तनों के ढक्कन के अंदर 24 कैरेट सोने के 15 टुकड़े छिपा रखे थे। जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों ने सोना बरामद कर यात्री को हिरासत में लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।