सिरदला: सिरदला बाजार के डैनी झोड़ के पास एक ही रात में तीन घरों में चोरी, ताले टूटे, सपने लुटे, चोर ले उड़े छह लाख की मेहनत
सोमवार की रात सिरदला बाजार के डैनी झोड़ के पास उस वक्त सनाटा और गहरा हो गया जब सुबह लोगों ने देखा कि तीन घरों के ताले टूटे पड़े हैं और अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ है। चोरों ने एक ही रात में तीन बंद पड़े घरों को निशाना बनाया और करीब छह लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गए। जानकारी मंगलवार को सुबह 10 बजे प्राप्त।