सिरदला: भोलेबाबा की भक्ति में डूबा सिरदला बाजार, कुशाहन शिवालय में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, आज पूर्णिमांत शुक्ल त्रयोदोशी
श्रावण मास का पावन दिन बना और भी खास,,,सावन के पवित्र महीने की पूर्णिमांत शुक्ल त्रयोदोशी तिथि पर बुधवार का दिन शिवभक्तों के लिए बेहद खास बन गया, जब सिरदला के देवी स्थान मंदिर से दर्जनों गांवों के संकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पवित्र जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए कुशाहन गांव स्थित ऐतिहासिक शिवालय में जलाभिषेक किया जानकारी बुधवार को 11 बजे प्राप्त।