मोतिहारी: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी मे 13 अगस्त को दीक्षांत कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन,शामिल होंगे राज्यपाल
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी में शिक्षा मंत्रालय एवं यूजीसी के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अभिप्रेरण कार्यक्रम के संबंध में दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13 अगस्त 2024 को मोतिहारी के प्रेक्षागृह में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगें।