मोतिहारी: मोतिहारी में बलुआ रेलवे ओवरब्रिज के समीप ट्रेन से कट कर एक अधेड की हुई मौत
मोतिहारी मे बलुआ रेलवे ओवर ब्रिज के समीप ट्रेन से कटकर एक अधेड की मौत हो गई है। घटना के बाद उक्त स्थल पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंची।जहां मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान मलाही थाना के नगदाहां निवासी 70 वर्षीय विंध्याचल प्रसाद के रूप में की गई है।जो पिपरा से मोतिहारी आ रहे थे।