मोतिहारी: मुफस्सिल थाना अंतर्गत चंद्रहिया रिलायंस पेट्रोल पंप पर फेक ट्रांजेक्शन का स्क्रीन शॉट दिखा बदमाशों ने हजारों का चुना,FiR
मोतिहारी के मुफस्सिल थाना अंतर्गत चंद्रहिया रिलायंस पेट्रोल पंप पर फेक ट्रांजेक्शन का स्क्रीन शॉट दिखा बदमाशों ने हजारों का चुना लगाया.घटना को लेकर पंप मैनेजर छोटा बड़ियारपुर निवासी दीपक कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.