मोतिहारी: मोतिहारी सदर एसडीओ की अध्यक्षता में सदर प्रखंड के बीसीओ,पैक्स अध्यक्षो व मिलरों की बैठक हुई संपन्न
मोतिहारी सदर एसडीओ श्रेष्ठ अनुपम की अध्यक्षता में सदर प्रखण्ड के सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी,पैक्स अध्यक्ष एवं संबंधित मिलर के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिसमें बताया गया कि वर्तमान में अधिप्राप्ति हेतु उक्त विस्तार अवधि के उपरांत आगे अवधि विस्तार विभाग द्वारा दिये जाने की संभावना नहीं है। ऐसे में दिनांक 20.08.2024 तक शत्-प्रतिशत सीएमआर गिराना सुनिश्चित करें।