घाटमपुर: ट्रैक्टर चोरी की वारदात का 24 घंटे के अंदर हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
घाटमपुर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया नीरज और वीरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद हुआ है।