मुगलसराय: शनिवार रात पांडेपुर में हादसा, 35 वर्षीय युवक की गई जान
मुगलसराय क्षेत्र के पांडेपुर इलाके में बीते शनिवार रात करीब 10 बजे को सड़क हादसे में वाराणसी के डांडी निवासी राकेश कुमार यादव (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से रेफर किए जाने के बाद 108 एंबुलेंस से राजकीय महिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।